
desk. टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने एक ऐसा रेस्टोरेंट लॉन्च किया है जो तकनीक, एंटरटेनमेंट और रेट्रो फील का अनोखा कॉम्बिनेशन है. लॉस एंजेलिस में खुला ये नया डायनर किसी उड़नतश्तरी जैसा दिखता है, और इसका एक्सपीरियंस भी कुछ वैसा ही है—भविष्य की झलक और पुराने जमाने की अमेरिकी डायनर संस्कृति का शानदार फ्यूजन.इस फ्यूचरिस्टिक डायनर में बर्गर, हॉट डॉग जैसे फूड आइटम मिलते हैं। यहां EV चार्जिंग के लिए 80 सुपरचार्जर भी लगे हैं। यूएसए के लॉस एंजिल्स में पहला टेस्ला डाइनर खोलकर मस्क ने सोशल साइट एक्स पर डाइनर के कई वीडियो साझा किए हैं.
