यात्री की धमकी के बाद ईजीजेट के प्लेन की लैंडिंग

 ब्रिटेन के ल्यूटन से ग्लासगो जा रही ईजीजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। एक यात्री की वजह से पायलट को ग्लासगो एयरपोर्ट पर फ्लाइट उतारनी पड़ी, क्योंकि शख्स ने अचानक जोर-जोर से चिल्लाने लगा था कि अल्लाह हू अकबर, फ्लाइट में बम है। उसने ‘अमेरिका मुर्दाबाद’ और ‘ट्रंप मुर्दाबाद’ के नारे लगाए।

बताया जा रहा है कि शख्स टॉयलेट से निकलकर बम से उड़ाने की धमकी देते हुए चिल्लाने लगा। यह देख यात्रियों ने उसे काबू में कर लिया। इसके बाद विमान में आपातकालीन स्थिति घोषित की गई और ATC से संपर्क करके ग्लासगो एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। धमकी देने और विरोधी नारे लगाने वाले यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है।  पिछले कई दिन से हर रोज किसी न किसी फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हो रही है। इसी महीने गत 22 जुलाई को डालमैन-एडिनबर्ग फ्लाइट EZY3282 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। डालमैन (तुर्की) से एडिनबर्ग जा रही इजीजेट की फ्लाइट को तकनीकी खराबी के कारण सोफिया (बुल्गारिया) में इमरजेंसी में उतारना पड़ा था। यात्रियों के लिए रातभर ठहरने का इंतजाम होटल में किया गया था।

21 जुलाई को एअर इंडिया की कोच्चि-मुंबई फ्लाइट AI-2744 की हादसाग्रस्त लैंडिंग हुई थी। दरअसल, कोच्चि से मुंबई जा रही एअर इंडिया का A320 प्लेन भारी बारिश के कारण मुंबई एयरपोर्ट के रनवे से फिसल गया था। विमान रनवे 27 से बाहर निकलकर टैक्सीवे पर रुका, जिससे इंजन डैमेज हुआ। इससे पहले 16 जुलाई को दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2176 के प्लेन का एक इंजन फेल होने के कारण मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!