डबरा/आंतरी थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित स्लीपर फैक्ट्री में रविवार को सुबह के समय एक स्लीपर से भरी ट्राली पलट गई, जिसके नीचे दबने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी गीतेश शर्मा मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्लीपर फैक्ट्री में रविवार की सुबह करीब 9 बजे रेलवे लाइन पर बिछाने वाले सीमेंट के स्लीपरों से भरी ट्राली फैक्ट्री के अंदर से बाहर की ओर फैक्ट्री के अंदर बनी रेलवे लाइन से चलकर शिफ्टिंग के लिए जा रही थी और वह अचानक पलट गई। जिसके नीचे पास में ही काम कर रहा मजदूर मोहर सिंह(25) पुत्र जगदीश परिहार निवासी ग्राम सिंघारन के ऊपर करीब 5 से 6 स्लीपर गिर गई और वह उनके नीचे दब गया। मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। फैक्ट्री में काम करने वाले अन्य मजदूरों ने स्लीपरों को हटाया उसके बाद मृतक के शव को बाहर निकाला। सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन एवं अन्य रिश्तेदार स्लीपर फैक्ट्री में पहुंच कर फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा के इंतजाम न होने के आरोप लगाया। फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा मृतक पत्नी एवं माता-पिता को सहायता राशि दिए जाने की मांग को लेकर शाम तक मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं ले जाने दिया।परिजन मुआवजा सहित फैक्ट्री संचालक पर कार्यवाही की कर रहे हैं माग,फैक्ट्री में इमरजेंसी के लिए एंबुलेंस तक नहीं कई अव्यवस्थाओ के साथ संचालित की जा रही है स्लीपर फैक्ट्री।

