लॉर्ड्स के मैदान में घुसी लोमड़ी

desk. इंग्लैंड में द हंड्रेड टूर्नामेंट का नया सीजन शुरू हो चुका है। पहला मुकाबला लंदन स्पिरिट और ओवल इनविंसिबल्स के बीच लॉर्ड्स में खेला गया। पहले मैच में ओवल इनविंसिबल्स ने 6 विकेट से शानदार जीत हासिल की। वहीं पहले मैच के दौरान लॉर्ड्स के मैदान पर लोमड़ी घुस आई थी। जिसके बाद कुछ देर के लिए मैच को रोक दिया गया था। द हंड्रेड 2025 के पहले मैच के दौरान लोमड़ी ने सुर्खियां बटौरी। लंदन स्पिरिट की तरफ से जब डैनियल वॉरॉल गेंदबाजी करने वाले थे, तभी मैदान पर लोमड़ी घुस आई। लोमड़ी काफी तेजी से मैदान में भागती हुई दिखाई दी। ये नजारा देखकर दर्शक भी जोर-जोर से तालियां बजाने लगे थे। इस दौरान कमेंट्री कर रहे स्टुअर्ट ब्रॉड और ईयान मॉर्गन भी अपनी हंसी को नहीं रोक पाए थे। लोमड़ी के मैदान पर दौड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वल इनविंसिबल्स ने 6 विकेट से जीता मैच

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए लंदन स्पिरिट ने 94 गेंदों पर महज 80 रन बनाए थे। लंदन स्पिरिट की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए टर्नर ने सबसे ज्यादा 21 रनों की पारी खेली थी। टीम के 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए थे। वहीं ओवल इनविंसिबल्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सैम करन और राशिद खान ने 3-3 विकेट चटकाए थे।

इसके बाद ओवल इनविंसिबल्स ने मैच को 4 विकेट खोकर जीत लिया था। ओवल इनविंसिबल्स ने 81 रनों के लक्ष्य को 69 गेंदों पर हासिल कर लिया था। ओवल इनविंसिबल्स की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए विल जैक्स ने सबसे ज्यादा 24 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा तवांडा ने 18 रन बनाए थे। वहीं लंदन स्पिरिट की तरफ से गेंदबाजी करते हुए लियाम डॉसन ने सबसे ज्यादा 2 विकेट हासिल किए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!