
ग्वालियर। मध्य प्रदेश में एक महिला के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। फैक्ट्री के चौकीदार ने उसे खाना बनाने के बहाने अपने कमरे में बुलाया। उसके बाद अपने दोस्त के साथ मिलकर महिला से गैंगरेप किया। दोनों ने किसी को बताने पर महिला को जान से मारने की धमकी दी। ग्वालियर जिले (Gwalior district) के गिरवाई थाना क्षेत्र ) में फैक्ट्री परिसर में खाना बनाने के बहाने महिला को बुलाकर दो चौकीदारों ने गैंगरेप किया। जब आरोपी बार-बार दबाव बनाने लगे तो पीड़िता ने रविवार थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।गिरवाई थाना क्षेत्र के अजयपुर की 45 साल की महिला एक फैक्ट्री में खाना बनाने का काम करती है। वहीं पास में स्थित शर्मा फैक्ट्री में चौकीदार संतोष कुमार ने उसे अपने कमरे पर खाना बनाने के लिए बुलाया। वहां उसका साथी सीताराम भी मौजूद था। महिला जैसे ही कमरे में पहुंची, दोनों ने उसके साथ गैंगरेप किया। वारदात के बाद आरोपियों ने महिला को जान से मारने की धमकी दी, जिस कारण वह खामोश रही। लेकिन आरोपियों की हिम्मत बढ़ गई और उन्होंने उसे दोबारा बुलाना शुरू किया। लगातार दबाव के बाद महिला ने रविवार को गिरवाई थाना पहुंचकर आपबीती सुनाई।
शिकायत दर्ज होने के बाद गिरवाई थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और शर्मा फैक्ट्री के सर्वेंट क्वार्टर पर दबिश दी। दोनों आरोपी भागने की तैयारी में थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। गिरवाई थाना प्रभारी सुरेंद्र नाथ सिंह ने बताया महिला की शिकायत पर दोनों चौकीदार संतोष कुमार और सीताराम के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।
