लव मैरिज… जीते जी परिवार ने कर डाला श्राद्ध

bhopal. अलीराजपुर जिले के उदयगढ़ ग्राम से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पिता ने अपनी जीवित बेटी का मृत्यु कार्यक्रम विधि विधान से किया। इसमें उनके समाज के लोग शामिल हुए, जिनकी मौजूदगी में श्राद्ध किया गया। दरअसल, अलीराजपुर जिले के उदयगढ़ ग्राम की राजपूत समाज की 19 वर्षीय युवती ने ग्राम के ही अन्य समाज के युवक से प्रेम विवाह कर लिया। युवती के इसी कदम से नाराज होकर परिजनों ने यह कदम उठाया है।

समाज की मौजूदगी में किए गए श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान लड़की का फोटो रखा गया। इस फोटो पर उसकी मौत की तारीख लिखी गई। यह तारीख उस दिन की थी, जब वह घर से निकली थी। युवती के पिता चंदन सिंह पंवार का कहना है कि वह 3 जुलाई को झाबुआ में परीक्षा देने जाने का बोलकर घर से निकली थी, लेकिन फिर लौटकर नहीं आई। युवती के पिता का आरोप है कि युवती के घर से जाने के शुरुआती समय में उनकी सूचना के बावजूद प्रशासन ने उनकी मदद नहीं की।\

चंदन सिंह पंवार ने आगे कहा कि जब हमें किसी तरह की मदद नहीं मिली। लड़की के पिता ने कहा कि राजपूत समाज ये चाहता है कि किसी भी परिवार की बेटी इस तरह का कदम नहीं उठाए, इसलिए हमने आज ये श्राद्ध कार्यक्रम करने का फैसला किया। लड़की के मामा ने कहा कि ‘भांजी ने दूसरे समाज के लड़के के बहकावे में आकर यह कदम उठाया है, जिसके चलते हमने उससे रिश्ता खत्म कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!