
agra. उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद कोतवाली बिलारी इलाके के रूस्तम नगर सहसपुर के रहने वाले ई रिक्शा चालक अंकित ने सावन माह में इमली चौक पर अपने ई रिक्शा में भगवान भोले का भजन बजाया था। अंकित के मुताबिक, कुछ मुस्लिम समुदाय के युवकों को यह बात पसंद नहीं आई। इसी को लेकर 15 से 20 मुस्लिम युवकों ने भजन बंद करने की बात कहकर चालक की पिटाई कर दी। सावन माह में एक ई रिक्शा चालक ने जब अपनी रिक्शा में भगवान के भजन चलाए, तो यह बात कुछ मुस्लिम युवकों को नागवार गुजरी। उन्होंने चालक को भजन बंद करने को कहा। वहीं, उस पीड़ित ने विरोध किया, तो सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस पिटाई से चालक घायल हो गया। इस सारी घटना को लेकर पीड़ित ने कोतवाली पहुंच कर शिकायत दर्ज की है।पुलिस ने दो समुदायों के बीच का मामला होने के कारण मामले को गंभीरता से लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, जांच के बाद पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया है। पीड़ित अनुसूचित जाति से संबंध रखता है। इस घटना के बाद पीड़ित काफी डरा हुआ है। इस घटना के बाद हिंदू संगठनों में आक्रोश है। इस मामले के बाद सोशल मीडिया पर आक्रोशित हिंदू संगठनों ने चेतावनी दी है कि अब इमली चौक पर होगा हनुमान चालीसा पाठ किया जाएगा।
