गुजरात पुल हादसा पीड़ितों को बांटी गई आर्थिक मदद

surat. वडोदरा में हुए मुजपुर-गंभीरा पुल हादसे के पीड़ितों को 62 लाख रुपये की आर्थिक सहायता वितरित की गई है। मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए गए हैं। दरअसल, हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों और घायलों को आर्थिक सहायता देने के लिए राज्य सरकार अत्यंत संवेदनशील है। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार द्वारा घोषित की गई आर्थिक सहायता के अंतर्गत उपलब्ध सूची के अनुसार प्रभावितों को कुल 62 लाख रुपये के चेक वितरित किए गए हैं।

हादसे की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए आर्थिक सहायता तत्काल स्वीकृत की गई थी और बिना किसी देरी के इसे वितरित भी किया गया। राज्य सरकार द्वारा मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की गई थी। छोटाउदेपुर के सांसद जशुभाई राठवा और पादरा के विधायक चैतन्य सिंह झाला ने सहायता राशि के चेक बांटे। उपलब्ध सरकारी सूची के अनुसार, हादसे में घायल हुए 4 लोगों और 15 मृतकों के परिजन को चेक बांटे गए। सांसद जशुभाई राठवा और पादरा के विधायक ने हादसा पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!