
desk. हिंदू कैलेंडर के अनुसार, इस वक्त पांचवा महीना चल रहा है जिसे सावन माह कहा जाता है। श्रावण का महीना भगवान शिव को समर्पित है, जिस दौरान उपवास और पूजा-पाठ करने से भक्तों को महादेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 17 जुलाई 2025 को शाम 07 बजकर 09 मिनट तक श्रावण माह की कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि रहेगी, जिसके उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ होगा। आज कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का भी पर्व है।
आज का पंचांग
दिन: गुरुवार
देवता: भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति
नक्षत्र: प्रात: काल 03:39 तक रेवती (स्वामी- बुध) रहेगा, जिसके बाद अश्विनी (स्वामी- केतु) का आरंभ होगा
योग: सुबह 09:28 तक अतिगण्ड (अशुभ) रहेगा, जिसके बाद सुकर्मा (शुभ) का आरंभ होगा
करण: सुबह 08:07 तक विष्टि रहेगा, जिसके बाद शाम 07:09 तक बव और फिर बालव का आरंभ होगा
शक सम्वत: 1947, विश्वावसु
विक्रम सम्वत: 2082, कालयुक्त
पूर्णिमांत: श्रावण
अमांत: आषाढ़
दिशा शूल: दक्षिण
किस राशि में कौन-सा ग्रह रहेगा?
- कर्क राशि में सूर्य ग्रह
- मीन राशि में चंद्र ग्रह
- सिंह राशि में मंगल ग्रह
- मिथुन राशि में गुरु ग्रह
- कर्क राशि में बुध ग्रह
- वृषभ राशि में शुक्र ग्रह
- मीन राशि में शनि ग्रह
- कुंभ राशि में राहु ग्रह
- सिंह राशि में केतु ग्रह
आज का शुभ समय
सूर्योदय: प्रात: काल 05:34 पर
सूर्यास्त: शाम 07:20 पर
चंद्रोदय: देर रात 11:30 पर
चंद्रास्त: सुबह 11:46 पर
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह में 04:12 से लेकर 04:53 तक
अभिजीत मुहूर्त: 12 बजे से लेकर 12:55 मिनट तक (दोपहर)
गोधूलि मुहूर्त: शाम में 07:19 से लेकर 07:39 तक
अमृत काल: 18 जुलाई को प्रात: काल में 01:22 से लेकर 02:53 तक
रवि योग: नहीं है
सर्वार्थ सिद्धि योग: पूरे दिन
प्रातः सन्ध्या: प्रात: काल में 04:33 से लेकर 05:34 मिनट तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:45 से लेकर शाम 03:40 तक
सायाह्न सन्ध्या: शाम 07:20 से लेकर देर रात 08:22 मिनट तक
आज का अशुभ समय
राहुकाल: दोपहर 02:10 से लेकर दोपहर 03:54 मिनट तक
आडल योग: 18 जुलाई को प्रात: काल 03:39 से लेकर सुबह 05:34 मिनट तक
यमगण्ड काल: प्रात: काल में 05:34 से लेकर 07:17 मिनट तक
गुलिक काल: सुबह 09:01 से लेकर 10:44 मिनट तक
वर्ज्य: दोपहर में 04:14 से लेकर 05:46 मिनट तक
दुर्मुहूर्त: सुबह 10:10 से लेकर 11:05 मिनट तक
विडाल योग: नहीं है
भद्रा: प्रात: काल 05:34 से लेकर 08:07 मिनट तक
विंछुड़ो: नहीं है
पंचक: प्रात: काल 05:34 से लेकर 18 जुलाई की सुबह 03:39 मिनट तक
डिस्क्लेमर: जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।indialive24news.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।
