
दुर्ग : सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र थमाकर करोड़ों रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। ठगी की शिकार हुई दुर्ग निवासी प्रिया देशमुख ने शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में पद्मनाभपुर पुलिस ने सरगुजा निवासी रजत गुप्ता, उसकी पत्नी अमोलक्ष्मी और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने नौकरी दिलाने के नाम पर दुर्ग में ही कुछ और लोगों से ठगी की है। लेकिन ऐसे पीड़ित अभी सामने नहीं आ रहे हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पतासाजी का प्रयास कर रही है। पुलिस के मुताबिक ठगी का पूरा मामला 31 दिसंबर 2022 से 2025 तक की अवधि का है।
