जानें अगस्त के व्रत-त्योहार और ग्रह गोचर की लिस्ट

hopal. अगस्त साल का आठवां महीना होता है, जिसका आरंभ श्रावण और भाद्रपद मास के बीच में होता है। इस समय जुलाई का महीना चल रहा है, जिसके समाप्त होते ही आठवें माह अगस्त 2025 का आरंभ हो जाएगा। इस दौरान रक्षा बंधन, कजरी तीज, हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी आदि त्योहार मनाए जाएंगे।

इसी के साथ सूर्य, शुक्र और बुध ग्रह का राशि परिवर्तन होगा। जबकि शुक्र, सूर्य, गुरु, शनि, मंगल और बुध ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन होगा, जिनका गहरा प्रभाव हर एक व्यक्ति के जीवन पर पड़ेगा। चलिए अब जानते हैं अगस्त 2025 में आने वाले व्रत-त्योहार और ग्रह गोचर की सही तिथि के बारे में।

अगस्त के व्रत-त्योहार की लिस्ट

  • 01 अगस्त- मासिक दुर्गा अष्टमी
  • 03 अगस्त- मित्रता दिवस
  • 04 अगस्त- सावन माह का अंतिम सोमवार
  • 05 अगस्त- सावन माह का अंतिम मंगला गौरी व्रत और पुत्रदा एकादशी
  • 06 अगस्त- सावन माह का अंतिम प्रदोष व्रत (बुध)
  • 08 अगस्त- वरलक्ष्मी व्रत और हयग्रीव जयंती
  • 09 अगस्त- सावन पूर्णिमा (श्रावण), रक्षा बंधन, गायत्री जयंती, संस्कृत दिवस और नारली पूर्णिमा
  • 10 अगस्त- भाद्रपद माह का आरंभ
  • 12 अगस्त- संकष्टी चतुर्थी, कजरी तीज और बहुला चतुर्थी
  • 14 अगस्त- बलराम जयंती
  • 15 अगस्त- मासिक कृष्ण जन्माष्टमी, शीतला सातम, आद्याकाली जयन्ती और स्वतंत्रता दिवस
  • 16 अगस्त- दही हांडी, मासिक कार्तिगाई और कालाष्टमी
  • 17 अगस्त- सिंह संक्रांति, मलयालम नव वर्ष और रोहिणी व्रत
  • 19 अगस्त- अजा एकादशी
  • 20 अगस्त- भाद्रपद माह का पहला प्रदोष व्रत (बुध)
  • 21 अगस्त- मासिक शिवरात्रि
  • 22 अगस्त- पिठोरी अमावस्या और दर्श अमावस्या
  • 23 अगस्त- भाद्रपद अमावस्या
  • 24 अगस्त- चंद्र दर्शन
  • 25 अगस्त- वराह जयंती
  • 26 अगस्त- हरतालिका तीज और गौरी हब्बा
  • 27 अगस्त- गणेश चतुर्थी और विनायक चतुर्थी
  • 28 अगस्त- स्कन्द षष्ठी और ऋषि पंचमी
  • 30 अगस्त- ललिता सप्तमी
  • 31 अगस्त- राधा अष्टमी, मासिक दुर्गाष्टमी और महालक्ष्मी व्रत का आरंभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!