घर में पति को टाइल्स से दफनाकर सोती थी पत्नी

desk. एक से बढ़कर एक निर्मम हत्या के मामले सामने आ रहे हैं। मेरठ में ड्रम केस, सोनम-राजा रघुवंशी के बाद दिल्ली में भी पति को दर्दनाक मौत देने वाली पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। नया मामला महाराष्ट्र के पालघर जिले से सामने आया है। यहां पत्नी ने अपने पति को मौत के घाट उतार दिया और फिर अपने ही घर में दफना दिया। इसके बाद ऊपर से टाइल्स लगवा दी गई। बताया जा रहा है कि पति को दफनाकर, टाइल्स लगवा दिया और फिर वहीं कुछ दिन रही। उसी जगह पर सोती थी। पुलिस ने इस हत्याकांड को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

पुलिस ने बताया कि हमें घर में दफनाया गया शव बरामद हुआ है। यह शव गायब चल रहे विजय चौहान नाम के शख्स का ही था। विजय चौहान के भाई ने इसकी पहचान की है। इसके बाद पेल्हार पुलिस में केस दर्ज किया गया और जांच शुरू कर दी गई। पुलिस कमिश्नर और पुलिस आयुक्त के मार्गदर्शन में कई टीमों का गठन किया गया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई।

पुलिस का कहना है कि टेक्निकल सबूत मिले हैं कि ये आरोपी पुणे के एक क्षेत्र में मौजूद हैं। टीम ने पूरे इलाके की छानबीन की और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने 7 दिन की रिमांड दे दी है। जब पुलिस से हत्या की वजह को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी तक की जांच के अनुसार, विजय चौहान की पत्नी का पड़ोस में रहने वाले मोनू शर्मा नाम के शख्स के साथ अफेयर चल रहा था। इसके चलते विजय चौहान, उसकी पत्नी, मोनू शर्मा और उसके परिवार के बीच विवाद चल रहा था। ऐसे में दोनों ने विजय को रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या कर दी।कोर्ट में पुलिस ने कहा कि मृतक का मोबाइल गायब है, पुराने टाइल्स कहां फेंके गए हैं, यह तलाश करनी है। मृतक का फोन कहां फेंका गया और किस हथियार से हत्या की गई, यह भी पता लगाना है। घर की खुदाई करने में कितने लोग शामिल थे, सभी का स्टेटमेंट लेना है। इसके साथ ही यह भी जानना है कि आरोपियों ने नया टाइल्स कहां से खरीदा था। इन सभी सवालों के जवाब खोजने के लिए हिरासत की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!