
desk. अलसी के बीज बालों के लिए एक बेहद असरदार प्राकृतिक उपाय हैं, खासकर जब बात आती है नेचुरल हेयर केयर और हेयर बोटॉक्स जैसी थेरेपी की. अलसी के बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स, विटामिन E और लिग्नन्स जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो बालों की ग्रोथ बढ़ाते हैं, स्कैल्प को पोषण देते हैं और बालों को स्मूद और शाइनी बनाते हैं.
कैसे बनाएं जेल
सामग्री
- 2 टेबलस्पून अलसी के बीज
- 1.5 कप पानी
- 1 टीस्पून एलोवेरा जेल (ऐच्छिक)
- कुछ बूंदें आवश्यक तेल (जैसे लैवेंडर या रोज़मेरी ऑयल – अगर चाहें तो)
विधि
- एक पैन में पानी और अलसी के बीज डालें.
- इसे मीडियम आंच पर 8–10 मिनट तक पकाएं.
- बीच-बीच में चलाते रहें.
- जब पानी गाढ़ा होकर जैली जैसा बन जाए, तो गैस बंद कर दें.
- एक सूती कपड़े या छन्नी की मदद से इस मिश्रण को छान लें.
- ठंडा होने के बाद इसमें ऐच्छिक रूप से एलोवेरा जेल और एसेंशियल ऑयल मिलाएं.
- इसे किसी एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें.
- फ्रिज में 7–10 दिन तक सुरक्षित रह सकता है.
इस्तेमाल का तरीका
- बालों को धोने से 30 मिनट पहले यह जेल स्कैल्प और बालों की लेंथ पर लगाएं.
- हल्के हाथों से मालिश करें और शॉवर कैप पहन लें.
- 30 मिनट बाद माइल्ड शैम्पू से बाल धो लें.
- सप्ताह में 2–3 बार इसका इस्तेमाल करें.
फायदे
- बालों को मिलता है नेचुरल स्मूदिंग ट्रीटमेंट (बोटॉक्स जैसा असर)
- स्कैल्प को मिलता है पोषण और नमी
- बाल बनते हैं मुलायम, घने और चमकदार
- हेयर फॉल कम होता है और हेयर ग्रोथ में मदद मिलती है
