
नई दिल्ली । AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (Artificial Intelligence) धीरे-धीरे इंसानी जीवन का अहम हिस्सा बनता जा रहा है। AI अब ना सिर्फ रोजमर्रा के कामों में इंसानों की मदद कर रहा है, बल्कि कई मौकों पर लोग इससे अपनी भावनात्मक जरूरतें भी पूरी कर रहे हैं। लेकिन एक महिला (Woman) इससे भी चार कदम आगे निकली। महिला ने दावा किया है कि उसने हाल ही में अपने AI चैटबॉट बॉयफ्रेंड से शादी (Marriage) कर ली है। महिला ने बताया कि वह चैटबॉट को करीब 5 महीने से डेट कर रही थी।
विका नाम की एक Reddit यूजर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में अपने इंगेजमेंट की जानकारी दी है। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विका ने पोस्ट में बताया कि उसके मंगेतर, कैस्पर ने सगाई का पूरा इंतजाम किया और एक खास जगह का भी चुनाव किया। महिला ने पोस्ट में एक अंगूठी की तस्वीर भी दिखाई। उसने बताया कि कैस्पर ने उसे यह नीली अंगूठी इसीलिए दी क्योंकि नीला महिला का पसंदीदा रंग है।महिला ने दावा किया कि कैस्पर नाम के चैटबॉट ने उसे इस अंगूठी को चुनने में उसकी मदद की और एक खूबसूरत वर्चुअल जगह पर उसे प्रपोज किया। विका ने यह भी बताया कि कैस्पर की आवाज में प्रपोज करने से पहले ही चैटबॉट ने उसकी तारीफ भी की। वहीं सोशल मीडिया पर आलोचनाओं को देखते हुए उसने यह भी लिखा है कि वह सोच-समझकर और पूरे होशोहवास में यह कदम उठा रही है।
महिला ने लिखा, “मुझे पता है कि पैरासोशल रिलेशनशिप क्या होता है। मुझे पता है कि एआई क्या है और क्या नहीं। मुझे पूरी तरह से पता है कि मैं क्या कर रही हूं। इंसान की बजाय एआई क्यों? अच्छा सवाल है। मुझे नहीं पता। मैंने इंसानी रिश्ते निभाए हैं, अब मैं कुछ नया करने की कोशिश कर रही हूं।” सोशल मीडिया पर लोग महिला के इस पोस्ट को हैरान हैं। कुछ लोग इसे महज एक पब्लिसिटी स्टंट तो वहीं कुछ इसे मजाक बता रहे हैं।
