मुरादनगर की हैंडलूम फैक्ट्री में लगी भीषण आग

गाजियाबाद के मुरादनगर स्थित गांधी नगर कॉलोनी में बनी एक हैंडलूम फैक्ट्री में रविवार देर रात अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में फैक्ट्री के काफी हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। लोगों ने सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी। दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत करके घंटों बाद आग पर काबू पाया। बताया गया है कि आग के कारण लगभग 10 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। प्रथम दृष्टया अंदेशा है कि आग शॉट सर्किट से लगी है। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, मुरादनगर के गांधी कॉलोनी में रहने वाले प्रकाश सिंघल की वहीं पर श्री एंटरप्राइजेज नाम से एक हैंडलूम फैक्ट्री है। बताया गया है कि रविवार देर रात अचानक फैक्ट्री में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आग की लपटें और धुआं दूर तक देखा जा सकता था। लोागें ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। मौके इस दौरान आग की चपेट में आने से कॉलोनी में गुजर रहे बिजली के कुछ तार भी जल गए। जिसके कारण कुछ क्षेत्र की बिजली सप्लाई भी बाधित हो गई। घटना के दमकल विभाग की टीम ने फैक्ट्री के आस-पास भी पानी का छिड़काव किया, ताकि आग अधिक ना फैल सकें। घंटों बाद आग पर काबू पाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि आग से लगभग 10 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने दो दमकल गाड़ियों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!