
desk. आज श्रावण माह की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर प्राचीन काल में तुलसीदास जी का जन्म हुआ था, जिन्हें एक महान कवि और राम जी का परम भक्त माना जाता है। आज 31 जुलाई 2025 को तुलसीदास जयंती है। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज सुबह 04:58 मिनट तक सप्तमी तिथि है, जिसके बाद अष्टमी तिथि रहेगी। इसके अलावा आज सुबह 04:31 मिनट तक साध्य योग है, जिसके बाद शुभ योग का आरंभ होगा। इस बीच दोपहर 03:48 मिनट तक गर करण रहेगा, जिसके बाद वणिज करण बन रहा है। साथ ही स्वाति नक्षत्र चल रहा है।
दिन: गुरुवार-
दिशा शूल: दक्षिण
समर्पित: विष्णु जी और गुरु देव-
अमांत और पूर्णिमांत: श्रावण (सावन)
गुजराती सम्वत: 2081, नल
शक और विक्रम सम्वत: 1947, विश्वावसु और 2082, कालयुक्त
9 ग्रहों की स्थिति
- सूर्य और बुध ग्रह: कर्क राशि में
- चंद्र ग्रह: सुबह 11:14 तक कन्या राशि में और फिर तुला राशि में
- मंगल ग्रह: कन्या राशि में
- शनि ग्रह: मीन राशि में
- केतु ग्रह: सिंह राशि में
- शुक्र और गुरु ग्रह: मिथुन राशि में
- राहु ग्रह: कुंभ राशि में
शुभ समय
आज प्रात: काल 05:42 पर सूर्योदय, शाम 07:13 पर सूर्यास्त, सुबह 11:38 पर चंद्रोदय और देर रात 10:57 पर चंद्रास्त होगा। जबकि सुबह 04:18 से लेकर सुबह 05 बजे तक ब्रह्म मुहूर्त, सुबह 04:39 से लेकर सुबह 05:42 मिनट तक प्रातः सन्ध्या, दोपहर 12 बजे से लेकर दोपहर 12:54 तक अभिजीत मुहूर्त, दोपहर 02:42 से लेकर दोपहर 03:37 तक विजय मुहूर्त, शाम 05:32 से लेकर शाम 07:20 तक अमृत काल, शाम 07:13 से लेकर शाम 07:34 तक गोधूलि मुहूर्त और शाम 07:13 से लेकर रात 08:16 मिनट तक सायाह्न सन्ध्या है। बता दें कि 31 जुलाई को त्रिपुष्कर, सर्वार्थ सिद्धि और रवि का योग नहीं बन रहा है।
अशुभ समय
आज 31 जुलाई को प्रात: काल 05:42 से लेकर अगले दिन की सुबह 12:41 मिनट तक आडल योग, प्रात: काल 05:42 से लेकर सुबह 07:23 मिनट तक यमगण्ड काल, सुबह 06:49 से लेकर सुबह 08:36 मिनट तक वर्ज्य, सुबह 09:05 से लेकर सुबह 10:46 मिनट तक गुलिक काल और दोपहर 02:09 से लेकर दोपहर 03:50 मिनट तक राहुकाल है। जबकि सुबह 10:12 से लेकर सुबह 11:06 मिनट तक और दोपहर 03:37 से लेकर दोपहर 04:31 मिनट तक दुर्मुहूर्त है। बता दें कि आज विंछुड़ो और विडाल का योग नहीं बन रहा है।
