नहीं रहे झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन

झारखंड । झारखंड के स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के मंत्री रामदास सोरेन का शुक्रवार की देर रात निधन हो गया। ब्रेन हेम्ब्रेज होने के बाद वे दिल्ली के अपोलो अस्पताल ) में भर्ती थे। शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के एक्स अकाउंट से उनके पुत्र ने उनके निधन की जानकारी दी।

शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन दो अगस्त को जमशेदपुर स्थित अपने आवास पर सुबह बाथरूम में गिर गए थे, इस वजह से उनके सर और हाथ में गंभीर चोटें आई थी। जिसके बाद उन्हें एयर एंबुलेंस से उसी दिन दिल्ली लाया गया और अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

तीन बार विधायक बने, पिछली सरकार में भी मंत्री थे
रामदास सोरेन, हेमंत सोरेन की पिछली सरकार में भी मंत्री थे। उन्होंने घाटशिला से 2009, 2019 और 2024 में झारखंड विधानसभा चुनाव जीता। अगस्त 2024 में मंत्री चंपई सोरेन के इस्तीफा के बाद रामदास सोरेन को पहली बार मंत्री बनाया गया था। 2024 विधानसभा चुनाव में फिर से जीतने के बाद उन्हें सरकार में मंत्री बनाया गया और शिक्षा विभाग के साथ-साथ निबंधन विभाग का कार्य भार दिया गया।

सीएम सोरेन ने लिखा- ऐसे छोड़कर नहीं जाना था दादा..
उनके निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ‘ऐसे छोड़कर नहीं जाना था रामदास दा… अंतिम जोहार दादा…’। बीते 10 दिनों में राज्य के लिए यह दूसरा बड़ा झटका है, इससे पहले महीने के शुरुआत में सीएम के पिता और झामुमो के संस्थापक शिबू सोरेन का निधन हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!