अवैध सट्टेबाजी ऐप्स ने बढ़ाई फिल्मी सितारों की मुश्किल

डेस्क। सट्टा ऐप को अलग-अलग सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर प्रमोट करने के मामले में अब तक कई फिल्मी सितारे मुश्किलों में घिर चुके हैं। अब इस लिस्ट में दो और हसिनाओं का नाम जुड़ गया है। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला और बंगाली सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस और पूर्व टीएमसी सांसद मिमी चक्रबोर्ती को भी ईडी ने अवैध सट्टेबाजी ऐप्स को प्रमोट करने के मामले में समन जारी किया है। उर्वशी रौतेला और मिमी चक्रबोर्ती को 1xBet मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने समन जारी किया है, जिसके तहत मिमी चक्रबोर्ती को 15 सितंबर को ईडी के दिल्ली स्थित हेड क्वार्टर में हाजिर होना है। वहीं उर्वशी रौतेला को 16 सितंबर को ईडी के दिल्ली मुख्यालय में पेश होना होगा। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय इस मामले में कई एक्ट्रेस और क्रिकेटर्स से पूछताछ कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!