अमाल के साथ लवर कार्ड खेल रहीं तान्या

मुंबई। रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) में एक नया समीकरण (New Equation) बनता नजर आ रहा है। अमाल मलिक और तान्या मित्तल (Amaal Malik and Tanya Mittal) एक दूसरे के करीब आते जा रहे हैं। तान्या को जहां भावुक पलों में अमाल के आंसू पोछते देखा गया, तो वहीं अमाल मलिक भी तान्या की केयर करते दिखाई पड़े हैं। तान्या और अमाल का यह रिश्ता धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है, लेकिन जिस तरह वो दोनों एक दूसरे को ट्रीट कर रहे हैं, वो कुछ दर्शकों को फेक तो कुछ को फनी लग रहा है। तो चलिए जानते हैं अमाल और तान्या के रिश्ते पर पब्लिक का रिएक्शन।

क्या बढ़ रही हैं दोनों की नजदीकियां?

बिग बॉस से जुड़ी खबरें साझा करने वाले प्लेटफॉर्म बिग बॉस ताजा खबर ने अपनी एक पोस्ट में लिखा, “तान्या मित्तल और अमाल मलिक घर के अंदर एक दूसरे के साथ पति-पत्नी की तरह बर्ताव कर रहे हैं। ये दोनों आखिर कर क्या रहे हैं। मैं तुमसे कट्टी हूं, तुमसे नाराज हूं। कुछ भी कहो दोनों की जोड़ी फनी तो है। तान्या फेंक रही है या सच है? सोलर प्लांट फैक्ट्री, मेडिसन फैक्ट्री और क्या? आपको क्या लगता है? इस पर ढेरों लोगों ने अपने रिएक्शन दिए हैं।

लवर कार्ड खेल रही हैं तान्या मित्तल?

कमेंट बॉक्स में एक फॉलोअर ने बताया, “अमाल तो गेम खेल रहा है और तान्या अपना लवर कार्ड खेल रही है।” बहुत से लोगों ने कमेंट बॉक्स में दोनों को भाई-बहन बता दिया है तो एक शख्स ने लिखा, “अमाल की वो वाली कहां गई जिसके बारे में कैमरा पर बोल रहा था।” इसी तरह दूसरे ने लिखा- अमाल की तो शायद पहले से गर्लफ्रेंड है ना लेकिन। एक फॉलोअर ने पूछा- तान्या इतनी टची क्यों है? तो दूसरे ने कमेंट किया- तान्या की नहीं जमेगी इसके साथ। यह अमाल के टाइप की नहीं है।

वीकेंड का वार में लगेगी इनकी क्लास

इसी तरह के ढेरों कमेंट लोगों ने तान्या और अमाल मलिक की बढ़ती नजदीकियों पर किए हैं। बता दें कि यह ‘वीकेंड का वार’ सलमान खान नहीं बल्कि फराह खान होस्ट करती नजर आएंगी। नए प्रोमो वीडियो में फराह खान को कुनिका सदानंद, बशीर अली और नेहल चुदास्मा की क्लास लगाते देखा जा चुका है। अब देखना यह है कि इस वीकेंड का वार का घरवालों पर क्या असर पडे़गा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!