लाखों बिजली उपभोक्ताओं की बिल भुगतान में मदद कर रहा डीटूडी एप

र टू डोर बिल भुगतान एप का कमाल… न तो बिजली कार्यालय जाने की नौबत न हीं ज्यादा बिल राशि वसूली जाने का डर, घर बैठे बिल जमा होने की सुविधा…. यह सुविधा मुहैया कराई हैं मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण क्षेत्र कंपनी ने। कंपनी के डोर टू डोर यानि डीटूडी एप के माध्यम से प्रति माह लाखों बिजली उपभोक्ताओं को घर बैठे बिजली बिल जमा करने की सुविधा मिली हैं। इसी कैलेंडर वर्ष में अब तक तीस लाख से ज्यादा बिलों की राशि डोर टू डोर एप के माध्यम से जमा कराई गई है। इन उपभोक्ताओं ने बिल राशि अपने घर, मोहल्ले, गली, दफ्तर, दुकान से ही जमा कराई हैं। ऐसे में समय पर बिल भरने पर न तो उनका कनेक्शन कटने की नौबत आई न ही सरचार्ज लगा, न ही उनसे बिजली बिल जमा करने की कोई अतिरिक्त राशि ली। इस सुविधा से विशेषकर मोबाइल नहीं चलाने वाले उम्रदराज और दूरस्थ गांवों, तंग बस्तियों, श्रमिक क्षेत्र में रहने वाले उपभोक्ताओं को खास सुविधा मिल रही हैं। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री अनूप कुमार सिंह के मार्गदर्शन में उपभोक्ता सुविधाओं पर विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा है, ताकि केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण, मप्र विद्युत नियामक आयोग की मंशा के अनुसार सुविधा देकर उपभोक्ताओं को लाभान्वित किया जा सके। डीटूडी एप सुविधा भी उनमें से एक हैं। इसमें डीटूडी एप के एजेंट या बिजली कर्मचारी मोबाइल एप के माध्यम से घर-घर जाकर बिजली बिल राशि एकत्र करते हैं। उपभोक्ताओं से बिल में दर्ज मूल राशि के अलावा कोई अतिरिक्त राशि नहीं ली जाती हैं। मात्र बिजली बिल पर दर्ज कुल राशि ही प्राप्त कर हाथों हाथ ई रसीद दी जा रही हैं। इस सुविधा से जहां बिजली कंपनी को प्रतिमाह लाखों उपभोक्ताओं से बिल रकम समय पर प्राप्त हो रही हैं, वहीं घर बैठे बिल भुगतान की सुविधा मिलने से उपभोक्ताओं को सरचार्ज लगने या कनेक्शन कटने की चिंता से भी निजात मिल रही हैं। इस सुविधा की उपभोक्ताओं की ओर से सराहना भी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!