शिक्षकों की ई -अटेंडेंस सुनिश्चित कराएँ – कलेक्टर

ग्वालियर :

उपस्थिति ऐप, नामांकन अभियान व संविदा सेवा वृद्धि पर हुई चर्चा जिला शिक्षा केन्द्र की जिला नियुक्ति समिति की बैठक शुक्रवार को कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान की अध्यक्षता में जिला पंचायत कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर श्रीमती चौहान ने निर्देश दिए कि जिले के समस्त शासकीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की ई – अटेंडेंस सुनिश्चित कराएँ। उन्होंने कक्षा 1 से 12 तक के पढ़ने योग्य सभी बच्चों का स्कूलों में नामांकन सुनिश्चित करने पर भी बल दिया। नियुक्ति समिति की बैठक में संविदा कर्मियों की सेवा वृद्धि के संबंध में भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में अन्य एजेंडा बिंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिये निर्देशित किया गया। बैठक में जिला पंचायत की उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंका सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक कुमार, डीपीसी जिला शिक्षा केंद्र श्री रविन्द्र सिंह तोमर तथा नियुक्ति समिति के अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!