ग्वालियर में मुंबई के Zomato Delivery Boy से लूट

ग्वालियर। शहर के सिरोल बाइपास पर रविवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसने यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के सुंदरपुर गांव निवासी अजीत दुबे, जो मुंबई में जोमैटो कंपनी में बतौर डिलीवरी ब्वाय काम करते हैं, से बाइक और उनका पिट्ठू बैग लूट लिया गया। यह घटना तब हुई जब वे रास्ते में वाशरूम जाने के लिए थोड़ी देर के लिए रुके थे।

अजीत दुबे बीती रात अपने गांव से वापस मुंबई के लिए निकले थे। उनका सफर इटावा, भिंड होते हुए ग्वालियर के रास्ते जा रहा था। जब वह सिरोल बाइपास स्थित हवेली होटल के पास पहुंचे तो उन्होंने वाशरूम जाने के लिए बाइक रोकी। उन्होंने अपना डिलीवरी बैग बाइक के हैंडल पर टांग दिया और वाशरूम चले गए। लेकिन उन्हें नहीं पता था कि कुछ बदमाश पहले से ही उनका पीछा कर रहे हैं।अजीत वाशरूम से वापस लौटे, देखा कि उनकी बाइक और बैग दोनों गायब हैं। आसपास देखने पर उन्हें दूर बाइक पर सवार दो लोग भागते हुए दिखे। उन्होंने तुरंत उनका पीछा किया लेकिन बदमाश तेज रफ्तार में भाग निकले।

पीड़ित अजीत ने तुरंत पुलिस को इस बारे में सूचित किया। सूचना मिलते ही सिरोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एफआईआर दर्ज कर ली गई। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और पूरे बाइपास क्षेत्र की जांच कर रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!