दगाबाज दोस्त की दरिंदगी

बरेली. हैवानियत का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक महिला ने अपने पति के दोस्त पर कई बार शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है. महिला का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा और खर्चा देने की बात कहकर कई बार शारीरिक संबंध बनाया है. इतना ही जब उसका विरोध किया तो पिटाई की. महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. बता दें कि पूरा मामला सीबीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है. जहां रहने एक महिला ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया है कि कुछ महीनों पहले पति की पालू नाम के शख्स से दोस्ती हुई थी. वह घर आता-जाता था. इस दौरान वह पति को शराब पिलाता था. पति जब नशे में बदहवास हो जाता था तब वह छेड़खानी करता था. इस दौरान उसने कहा कि रानी बनाकर रखूंगा औऱ बच्चों का ख्याल भी रखूंगा. इतना ही नहीं खर्चा देने की भी बात कही. जिसके बाद वह पालू के बातों में आ गई. उसे लगा कि पालू उससे शादी करेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!