Bigg Boss 19 में मचेगा हंगामा

भारतीय टेलीविजन का सबसे बड़ा रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ 24 अगस्त से जियो हॉटस्टार और कलर्स चैनल पर शुरू होने जा रहा है। इसके लिए फैन्स काफी उत्साहित हैं। सोशल मीडिया पर कई सेलेब्स के नाम चर्चा में हैं जो इस शो का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि, मेकर्स अभी भी कास्टिंग कर रहे हैं। उनका कहना है कि जल्द ही वे फाइनल कंटेस्टेंट्स के बारे में पूरी जानकारी देंगे।

कौन होंगे कंटेस्टेंट्स?

शो में एंट्री के लिए जिन सेलेब्स से बातचीत चल रही है, उनमें राम कपूर, मुनमुन दत्ता, फैजल शेख, द रिबेल किड उर्फ अपूर्व मुखीजा, पूरब झा, गौतमी कपूर, धीरज धूपर जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं। आइए आपको बताते हैं कि इस बार सलमान खान के रियलिटी शो में कौन-कौन आने वाला है…

राम कपूर और गौतमी कपूर
यह पति-पत्नी की जोड़ी कई बार चर्चा में रही है। हाल ही में राम कपूर ने एक वेब सीरीज के मेकर्स पर जुबानी हमला बोला था, जिसके बाद वह काफी सुर्खियों में आ गए थे। इसके अलावा, गौतमी ने अपनी निजी ज़िंदगी के बारे में कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए थे।

धीरज धूपर
लोकप्रिय टीवी शो ‘कुंडली भाग्य’ में श्रद्धा आर्या के साथ उनकी जोड़ी को काफ़ी पसंद किया गया था। खबरों की मानें तो धीरज इस बार सलमान के शो का हिस्सा बन सकते हैं।

मुनमुन दत्ता
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की बबीता जी भी सलमान के शो में आ सकती हैं। हालाँकि, मुनमुन की ओर से शो में उनके शामिल होने को लेकर कोई अपडेट नहीं है।

*द रिबेल किड उर्फ़ अपूर्वा मुखीजा
जब अपूर्वा ‘द ट्रेटर्स’ में आईं, तो उन्होंने अपने खेल से सबका दिल जीत लिया। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह इस बार भी ऐसा करने में कामयाब होती हैं या नहीं।

फैसल शेख
यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैसल शेख के लिए यह साल काफ़ी मुश्किल रहा। जन्नत ज़ुबैर के साथ उनके ब्रेकअप की काफ़ी चर्चा रही। हो सकता है कि वह भी सलमान के शो में आएँ।

पूरब झा
यूट्यूब और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पूरब झा भी इस शो का हिस्सा हो सकते हैं। अगर अपूर्वा शो में आती हैं और पूरब भी चले जाते हैं, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि यह जोड़ी क्या कमाल दिखाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!