IAS के घर पर जेसीबी से तोड़फोड़

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आईएएस मंजूषा राय (IAS manjusha rai) के घर पर जेसीबी से तोड़फोड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जेसीबी लेकर पहुंचे 40 गुंडों ने मकान की बाउंड्रीवॉल तोड़ दी। बदमाशों ने सीसीटीवी (CCTV) कैमरे भी जेसीबी मशीनों से तोड़ दिए। मामले में मंजूषा राय ने कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई है। मंजूषा राय शिक्षा विभाग की उप सचिव है। दरअसम मामला राजधानी भोपाल के दानिश कुंज कॉलोनी का है। विवाद 1800 स्क्वायर फीट जमीन पर बने मकान के एग्रीमेंट, नामांतरण और रजिस्ट्री से मामला जुड़ा है। बताया जाता है कि एक ही जमीन को तीन लोगों को बेचा गया है। जिस जमीन को IAS ने रंजना अहमद से खरीदा उसके बेटे ने किसी और को भेज दिया है। जिसको बेचा उस पर बाउंड्री वॉल तोड़ने का आरोप है। मंजूषा राय ने इस घटना की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से की है और कहा, प्रॉपर्टी का विवाद है तो सिविल कोर्ट में आओ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!