सिलेंडर में कितनी गैस बची है? इन आसान तरीकों से जानें

भारत में रसोई का एक अनिवार्य हिस्सा बन चुका है एलपीजी गैस सिलेंडर। लेकिन अधिकतर लोग इसी चिंता में रहते हैं कि गैस कब खत्म हो जाएगी। खासकर तब जब खाना पकाने का समय हो और सिलेंडर की गैस अचानक खत्म हो जाए। लेकिन अब चिंता की कोई बात नहीं है। हम आपको एक बेहद आसान और वैज्ञानिक घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिससे आप बिना किसी मीटर या एप के यह पता लगा सकते हैं कि आपके सिलेंडर में कितनी गैस बची है।

कैसे पता करें सिलेंडर में गैस का स्तर?

इस आसान ट्रिक को अपनाने के लिए आपको किसी खास उपकरण की जरूरत नहीं है। आपको बस चाहिए एक गीला कपड़ा।

स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

1. एक साफ कपड़े को पानी में भिगोकर निचोड़ लें।
2. इस गीले कपड़े को एलपीजी सिलेंडर के चारों ओर लपेट दें।
3. लगभग 4-5 मिनट तक कपड़े को सिलेंडर पर ही रहने दें।
4. अब कपड़े को हटाकर सिलेंडर का निरीक्षण करें।

कैसे काम करता है ये तरीका?
सिलेंडर के जिस हिस्से पर गैस मौजूद होगी, वो हिस्सा ठंडा रहेगा और वहां कपड़ा देर से सूखेगा। जबकि जिस हिस्से में गैस नहीं होगी, वह जल्दी सूख जाएगा। इसका कारण है एलपीजी गैस की ठंडक। यह गैस अंदर से टैंक को ठंडा बनाए रखती है।

विज्ञान की भाषा में समझें ये ट्रिक
एलपीजी गैस एक तरल अवस्था में होती है, जो इस्तेमाल के समय गैस में बदलती है। गैस के रूप में बदलते समय वह अपने आसपास की ऊष्मा सोखती है, जिससे सिलेंडर का वह हिस्सा ठंडा हो जाता है। यही कारण है कि गीला कपड़ा उस हिस्से में देर से सूखता है।

वजन से भी लगाया जा सकता है अंदाज़ा
यदि आपके पास वजन मापने का कोई तरीका है, तो यह भी एक भरोसेमंद उपाय है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर का खाली वजन सिलेंडर पर ही लिखा होता है। इसमें गैस का वजन (लगभग 14.2 किलोग्राम) जोड़ दें, तो आपको सिलेंडर का कुल भरा हुआ वजन मिल जाएगा। जब आपको लगे कि सिलेंडर हल्का हो गया है, तो इसका मतलब है कि गैस खत्म होने के करीब है। साथ ही, सिलेंडर को हल्के से हिलाकर उसके अंदर तरल की हलचल से भी अंदाजा लगाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!