दलित लड़की से गैंगरेप, फिर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव

मुरादाबाद )। संभल के तीन युवकों पर 12वीं की एक छात्रा को अगवा कर दिल्ली ले जाने, वहां बंधक बनाकर दुष्कर्म करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप है। छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी, तभी उसे कार में जबरन बैठाकर दिल्ली ले जाया गया। पीड़िता अनुसूचित जाति से संबंध रखती है।चार जुलाई को हुई इस घटना में छात्रा के लापता होने पर परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस जांच के बाद जब दबाव बढ़ा, तो आठ जुलाई को आरोपित छात्रा को शहर में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में शाकिर और समीर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा आरोपी जैकी अभी फरार है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि उसे दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर रखा गया और वहां कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया गया। साथ ही धर्म बदलने का भी दबाव बनाया गया।

मेडिकल रिपोर्ट में गैंगरेप की पुष्टि

इस मामले में मेडिकल परीक्षण में गैंगरेप की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी समीर की बाल काटने की दुकान थी, जहां उसके साथ जैकी काम करता था। डेढ़ साल पहले ही आरोपी ने दुकान बंद की थी। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी पहले भी उस लड़की को छेड़ते थे। इस पूरे मामले में प्रभारी निरीक्षक अमरनाथ वर्मा ने कहा कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और तीसरे की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!