
सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में भक्तों की भीड़ है। इस बीच, भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना सुपरहिट हो गया है। गाना कांवड़ यात्रियों के लिए बनाया गया है जिसके बोल हैं – हमर भोले बाबा होवे पूरी दुनिया के बॉस।
गाना शिव भक्तों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियों में खेसारी लाल शिवभक्ती में रमे नजर आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश के साथ ही बिहार के देश के अन्य हिस्सों से निकलने वाली कांवड़ यात्रियों में गाने को डीजी पर बजाया जा रहा है।
