सपना चौधरी ने YouTube पर बिखेरा जलवा

mumbai. हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है! उनके गाने ने हाल ही में YouTube पर 1 बिलियन (100 करोड़) व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है, इस उपलब्धि के बाद सपना चौधरी की जम कर सराहना हो रही है। यह उपलब्धि केवल सपना के लिए ही नहीं बल्कि पूरे हरियाणवी संगीत उद्योग के लिए एक बड़ी सफलता की बात है। यह गाना, जो कुछ साल पहले रिलीज़ हुआ था, जिसने अपनी देसी धुन, दमदार बीट्स और सपना चौधरी के जबरदस्त डांस के कारण देखते ही देखते देशभर में धूम मचा गया था। शादियों से लेकर पार्टियों तक, हर जगह इस गाने की धुन पर लोग झूमते नजर आए। वहीं अब इस गाने ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए है। तो आप को बता दें कि सपना चौधरी का गाना चटक-मटक वो गाना है जिसने हाल ही में यूट्यूब पर 113 करोड़ व्यूज पाने के बाद सुर्खियां बटोरीं है। सपना चौधरी ने छोटे मंचों से अपने करियर की शुरुआत की थी और अपनी कड़ी मेहनत, अद्वितीय नृत्य शैली और दर्शकों के साथ सीधे जुड़ाव के कारण उन्होंने अपार लोकप्रियता हासिल की। उन्होंने “बिग बॉस” जैसे रियलिटी शो में भी भाग लिया, जिसने उनकी पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया। उनके गाने सिर्फ हरियाणवी बेल्ट तक ही सीमित नहीं रहे, बल्कि पूरे भारत में उनके करोड़ों प्रशंसक हैं जो उनके गानों और डांस को बेहद पसंद करते हैं। वहीं हरियाणवी संगीत से उनका प्यार ये बताता है कि वे सच में अपनी कला और संस्कृति से प्यार करती है। इसी की बदौलत वे आज कई रिकॉर्ड तोड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!