
bhopal. शिरडी साई संस्थान को फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल भेजकर धमकी दी गई है, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर आकर जांच की, लेकिन कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली। धमकी मिलने के चलते मंदिर प्रशासन और स्थानीय पुलिस हाई अलर्ट पर है। इससे पहले 2 मई 2025 को भी शिरडी साईं बाबा मंदिर को पाइप बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जो फर्जी निकली। मई में धमकी मिलने के बाद साईं मंदिर में फूल, माला, प्रसाद और शॉल जैसे सामान लाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।
