शादीशुदा महिलाओं का सीरियल किलर गिरफ्तार

mumbai. शादीशुदा महिलाओं को फंसाकर जान लेने वाले सीरियर किलर को महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी एक गलती की वजह से पुलिस ने उसे महाराष्ट्र के जलगांव से दबोच लिया। उसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने दो महिलाओं की हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया। पिछले महीने दोनों महिलाओं की हत्या कर उन्हें जंगल में फ़ेक दिया था। पुलिस के अनुसार अनिल सदाशिव नाम का आरोपी सीरियल किलर है वो सबसे पहले शादीशुदा महिलाओं को अपने जाल में फंसता है, उनसे मीठी-मीठी बातें कर उनके करीब आता है। बाद में पीड़ित को जंगल में ले जाए लूटपाट करता है, रेप करता है और फिर पत्थर से कुचल के पीड़ित की हत्या कर देता है। पिछले एक महीने में आरोपी ने दो महिलाओं को पाने शिकार बनाया है। तीसरी पीड़ित महिला को भी आरोपी ने फंसा लिया था, जंगल में ले गया, पर जब वो उसे मारने लगा तो पीड़ित किसी तरह से बच कर भागी और आस पास के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। अब पुलिस आरोपी के साथ पहाड़ी इलाके और जंगलों के उसे लेकर पीड़ितों की लाश खोज रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कही आरोपी ने दो से ज्यादा महिलाओं की तो हत्या नहीं की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!