
देवघर की बाबा धाम नगरी में भीषण सड़क हादसा हुआ है। बाबा नगरी से बासुकीनाथ जा रही कांवड़ियों से भरी बस मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया में एक एलपीजी सिलेंडर लदे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही 6 कांवड़ियों की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे को लेकर भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने अपनी पोस्ट में बताया कि देवघर में श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान बस और ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण 18 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है।
मेरे लोकसभा के देवघर में श्रावण मास में कांवर यात्रा के दौरान बस और ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण 18 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है ।
