
desk. WWE SummerSlam 2025 से पहले Raw का अंतिम एपिसोड जबरदस्त रहा. खासकर मेन इवेंट में बहुत बवाल मचा. ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड ने रोमन रेंस और जे उसो की खूब हालत खराब की. ब्रेकर ने स्पीयर और रीड ने सुनामी मूव से कहर ढाया. रेंस और जे दोनों इस बार बेबस नज़र आए. दोनों का बुरा हाल देखकर फैंस भी हैरानी में पड़ गए. खैर शो के अंत में रीड ने एक ऐसा काम किया जिसकी उम्मीद बहुत कम लोगों ने की थी. उन्होंने रोमन को अपमानित किया.
157 किलो के ब्रॉन्सन रीड ने रोमन रेंस को सुनामी लगाकर उनकी कमर तोड़ दी. रोमन इसके बाद खड़े नहीं उठ पाए. ब्रेकर ने भी स्पीयर से रेंस को जबरदस्त अंदाज में जवाब दिया. दरअसल मेन इवेंट में रीड और जे उसो की बीच मैच हुआ था. ब्रॉन ब्रेकर ने आकर जे को स्पीयर लगाया. मैच DQ के जरिए खत्म हो गया. इसके बाद जे और रेंस को दोनों हील स्टार्स ने खूब धोया.
ब्रेकर ने रेंस और जे को बैरिकेड में साथ में स्पीयर दिया. वहां पर रेंस के जख्म पर रीड ने नमक छिड़का. रीड ने रेंस के जूते चुरा लिए. रेंस सालों से अपने जूतों के चयन के लिए जाने जाते हैं. रीड ने ओटीसी के जूते चुराकर उनका अपमान कर बड़ा बयान दिया. रीड ने कहा कि यह जूते अब उनके हैं.
WWE SummerSlam 2025 का आयोजन 2 और 3 अगस्त को होने वाला है. अब इस शो में ज्यादा समय नहीं बचा है. समर की सबसे बड़ी पार्टी में रोमन रेंस और जे उसो का मैच ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन ब्रेकर के बीच होगा. कुछ दिन पहले रेंस ने ही रीड और ब्रेकर को एक वीडियो के जरिए मुकाबले के लिए चुनौती पेश की थी. उन्होंने जे उसो से भी अनुमति मांगी. पॉल हेमन ने रीड और ब्रेकर की तरफ से रेंस की चुनौती को स्वीकार किया. इसके बाद WWE ने इनके बीच जबरदस्त टैग टीम मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया. रेंस और जे लंबे समय बाद टैग टीम में साथ काम करते हुए दिखेंगे. दोनों को फैंस का अच्छा समर्थन भी मिल रहा है. देखना होगा कि इनकी जीत होगी या नहीं.
