कौन हैं ‘बालिका वधू’ के मंगेतर मिलिंद?

mumbai. कलर्स के लेटेस्ट शो ‘पति-पत्नी और पंगा’ में टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अविका गौर अपने मंगेतर मिलिंद चंदवानी के साथ नजर आने वाली हैं। हाल ही में शो का ग्रैंड प्रीमियर हुआ जिसमें एक्ट्रेस ने अपनी शादी का ऐलान कर दिया। दोनों की शादी के चर्चे हो रहे हैं। आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर अविका के मंगेतर मिलिंद चंदवानी कौन हैं? तो चलिए आपको भी बताते हैं मिलिंद क्या करते हैं और उनकी मुलाकात अविका से कैसे हुई? चैनल का अपकमिंग शो ‘पती-पत्नी और पंगा’ में अविका गौर और मिलिंद चंदवानी भी बाकी सेलिब्रिटी कपल के साथ दिखाई देने जा रहे हैं। शो में वो अपने रिश्ते की नोक-झोक और आपसी तालमेल को दिखाएंगे। हाल ही में शो के प्रीमियर में अविका ने मिलिंद के साथ अपनी शादी का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि इस साल हम शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस दौरान वो थोड़ी इमोशनल भी दिखीं। साथ ही उन्होंने कहा कि हम दोनो एक-दूसरे के साथ 5 साल से हैं और जब मिलिंद ने मुझे प्रपोज किया तो मैंने तुरंत हां कर दी थी

बता दें एक्ट्रेस ने दो महीने पहले ही अपने सगाई की फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर कर मिलिंद के साथ अपना रिश्ता कंफर्म किया था। जिसके बाद से उनके फैंस और फ्रेंड्स काफी खुश भी हुए। इससे पहले उन्होंने भारती सिंह के एक पॉडकास्ट में ये भी कहा था कि वो सिंगल नहीं हैं, हालांकि तब अविका ने मिलिंद का नाम रिवील नहीं किया था।

कैसे हुई मुलाकात?

अविका और मिलिंद पिछले 5 साल से एक-दूसरे को जानते हैं। एक्ट्रेस ने बताया था कि मिलिंद से उनकी मुलाकात साल 2020 में हैदराबाद में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। जिसके बाद दोस्ती हुई और दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। वहीं अक्सर एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर मिलिंद के साथ अपनी फोटोज और वीडियोज भी शेयर करती रही हैं।

मिलिंद चंदवानी?

बता दें मिलिंद चंदवानी सोशल एक्टिविस्ट और इंटरप्रेन्योर हैं। वो कैंप डायरीज नाम का एक एनजीओ भी चलाते हैं। उन्होंने IIM अहमदाबाद से एमबीए की हुई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंफोसिस में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर की थी। वहीं वो 2019 में एमटीवी के शो रोडीज में भी दिखाई दे चुके हैं। अविका के साथ सगाई के बाद वो खूब चर्चाओं में आए। अब दोनों एक-साथ ‘पति-पत्नी और पंगा’ में नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!