धार्मिक कथा के बाद अश्लील डांस का वीडियो वायरल




भक्तों ने की गहन जांच के साथ जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग।

डबरा/ डबरा के टेकनपुर बस स्टैंड स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर के प्रांगण में पिछले 10 दिनों से चल रही शिव महापुराण कथा के समापन के बाद अश्लील डांस का कार्यक्रम हुआ जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मंगलवार रात को कथा समापन होने के बाद आयोजित मनोरंजन कार्यक्रम में एक महिला के किए गए अश्लील डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस घटना ने स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है। भक्तो का कहना है कि धार्मिक कथा पंडाल में इस प्रकार का नृत्य अशोभनीय और गलत है। भक्तों ने जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई एवं गहन जांच की मांग की।लोगो ने धार्मिक स्थल पर हो रही इस अश्लीलता की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुची और नाच-गाने के कार्यक्रम को बंद कराया।

               

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!