UPSC: परीक्षा कल, 6652 अभ्यर्थी हांेगे शामिल

ग्वालियर। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा रविवार को जिले के 21 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी। इस परीक्षा में कुल 6652 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी केन्द्रों पर जैमर लगाए गए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक गतिविधि या अनुचित साधनों के उपयोग पर रोक लगाई जा सके।
परीक्षा दो चरणों में होगी। पहला सत्र सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। प्रशासन ने अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केन्द्र पहुंचने की सलाह दी है। सभी केन्द्रों पर सुबह 8 बजे से प्रवेश शुरू होगा, जबकि परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले प्रवेश पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।
संयुक्त कलेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा और अनुशासन को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है। अभ्यर्थी अपने साथ मोबाइल फोन, बैग या किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लेकर नहीं जा सकेंगे। परीक्षा केन्द्रों पर सामान रखने की व्यवस्था भी नहीं होगी। परीक्षा कक्ष में जूते और मोजे पहनकर प्रवेश नहीं मिलेगा, जबकि चप्पल पहनकर आने की अनुमति रहेगी। पारदर्शी पानी की बोतल साथ ले जाई जा सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!